Advertisment

विधायक कल्पना सोरेन से मिलने खरसावां से विधानसभा पहुंचीं महिलाएं, मैया सम्मान योजना को लेकर जताया आभार

रांची: झारखंड विधानसभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिलने खरसावां क्षेत्र की कई महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने विधायक से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में उनके नेतृत्व की सराहना की।

महिलाओं ने बताया कि वे कल्पना सोरेन के सहयोग और झारखंड में महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को लेकर आभार व्यक्त करने आई थीं। चर्चा के दौरान मैया सम्मान योजना को लेकर भी बातचीत हुई। महिलाओं ने कहा कि इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिल रहा है और उन्हें कोई विशेष शिकायत नहीं है। हालांकि, कुछ लाभार्थियों को तकनीकी कारणों से राशि प्राप्त नहीं हो पाई थी, जिसके समाधान का आश्वासन विधायक ने दिया।

महिलाओं ने यह भी बताया कि जिनके पास राशन कार्ड या बैंक पासबुक नहीं है, उन्हें योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि जल्द ही उनके दस्तावेज दुरुस्त कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

चुनाव के बाद पहली बार विधायक से मुलाकात कर रही महिलाओं ने यह भी कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संतुष्ट हैं और विधायक के प्रति अपना समर्थन जताने आई थीं।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...