आज से शुरू होगा Women’s Hockey Champions Trophy, सीएम करेंगे उद्घाटन

नालंदा: बिहार में पहली बार हॉकी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होने जा रहा है। बिहार के राजगीर में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी परिसर में सोमवार से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। चैम्पियनशिप में भारत की महिला हॉकी टीम के साथ ही चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा ले रही है जो पहले ही पहुंच भी चुकी है।

सोमवार की दोपहर 12:15 बजे से इस मैदान में चैम्पियनशिप शुरू होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच जापान और कोरिया के बीच होगा जबकि दूसरा मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच होगा। वहीं पहले दिन का अंतिम मुकाबला भारत का मलेशिया के साथ होगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन तीन मुकाबला होगा जबकि 13, 15 और 18 नवंबर को स्टे डे रहेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मलेशिया के साथ, दूसरा मुकाबला कोरिया, तीसरा मुकाबला थाईलैंड, चौथा मुकाबला चीन के साथ जबकि लीग मैच का अंतिम मुकाबला जापान के साथ होगा।

राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में तीन हजार दर्शकों की क्षमता है लेकिन पहले दिन वीवीआईपी मौजूदगी की वजह से सिर्फ डेढ़ हजार दर्शक ही मैच का लुत्फ़ उठा सकेंगे। बता दें कि चैम्पियनशिप के शुरुआत से पहले रविवार को सभी टीमों ने मैदान पर जम कर अपना पसीना बहाया और अभ्यास किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Justice संजीव खन्ना बनेंगे देश के 51वें सीजेआई, आज राष्ट्रपति दिलाएंगी शपथ

Women’s Hockey Champions Trophy Women’s Hockey Champions Trophy Women’s Hockey Champions Trophy

Women’s Hockey Champions Trophy

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img