रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति दिवस पर आज राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आजादी के वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन और करो या मरो की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन की शुरुआत से ही अंग्रेजी शासन को यह बात समझ में आ गयी थी कि अब भारत में उनका शासन करना संभव नहीं है और अंततः 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। जबकि आज केंद्र सरकार पेगासस के माध्यम से लोगों की स्वतंत्रता तथा निजता को छिनने के प्रयास में जुटी है। कांग्रेस ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूट कर भरी है। दुखद यह है कि देश की आजादी में जिनका कोई योगदान नहीं वे आज देश को चला रहे है। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीयता और देशभक्ति इनसे नहीं सीखनी है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद हमेशा से देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए काम किया। इस मौके पर कृषिमंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव कुमार महतो, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Advertisment
भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...
AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...
Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...
Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...
JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...
JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...

















