Munger में शोभायात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा…

मुंगेर: मुंगेर के तारापुर प्रखंड क्षेत्र के माधोडीह में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा में स्थानीय बाबा तरेश्वर नाथ महादेव मंदिर से 5100 कन्याएं सर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई जो क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। Munger 

आयोजन समिति के पुष्पम, प्रियम, शंकर, संजीव, विकास, कुमकुम, मृत्युंजय, अनुपम, रौशन, मंटू, कुंदन, आशु, अंगद ने बताया कि वृंदावन की कथा वाचक गौरी प्रिया प्रत्येक दिन शिव महापुराण कथा करेंगी। वृंदावन से आये कलाकार द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे दर्शको के प्रवचन सुनने के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। भव्य शोभा यात्रा में भोजपुरी के मशहूर गायक शिवेश मिश्रा व भोजपुरी गायिका देवी भी शोभा यात्रा में शामिल हुई। श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक दिन महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। Munger Munger Munger Munger Munger 

यह भी पढ़ें – मछली उत्पादकों के लिए मत्स्य विभाग ने जारी की Advisory, कहा ‘अप्रैल का महीना…’

हेलीकॉप्टर से सर्वप्रथम माधोडीह स्थित वीरणौधानाथ महादेव मंदिर पर पुष्पवर्षा की गई। इसके उपरांत उच्चेश्वर नाथ महादेव देवघरा, रत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर रणगांव, तरेश्वरनाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान तारापुर व टेलड़िहा दुर्गा मंदिर हरिवंशपुर में पुष्पवर्षा कराई गयी जिसके बाद कलश शोभा यात्रा में जगह जगह पुष्पवर्षा कराई जाएगी।

यज्ञ परिसर में अलग अलग देवी देवताओं की 111 प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है। यज्ञ में मनोरंजन के लिए मारुति सर्कस, टोरा-टोरा, टॉवर झूला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस, ड्रेगन झूला, जादूगर, ऑक्टोपस झूला, गण शूटिंग, नौका झूला सहित मीना बाजार लगाया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Fruits की खेती करने वाले किसान को सरकार दे रही 80 प्रतिशत तक का अनुदान, पढ़ें पूरी खबर…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...