गया: गया के मगध मेडिकल हनुमान मंदिर के समीप कलश शोभायात्रा के साथ चंडी महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत हुई। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर ऊंट, घोडा और रथ के साथ श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर Gaya शहर होते हुए मानपुर सीताकुंड पहुंचे। विधिवत पूजा अर्चना के बाद जल लेकर वापस श्रद्धालु मेडिकल हनुमान मंदिर के समीप यज्ञ मंडप पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यज्ञ समिति के सदस्य सुनील यादव ने बताया कि कलश शोभायात्रा के साथ ही दुर्गा चंडी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत हो गई। यह एक धार्मिक आयोजन है और इसमें हमें समाज के सभी लोगों का साथ मिल रहा है। यह अनुष्ठान मंदिर की महत्ता और पवित्रता को बढ़ाता है। मौके पर उपस्थित सुनील यादव, पप्पू यादव, भोला यादव, राजू यादव, फिटर यादव, रामचंद्र यादव, गुड्डू यादव, राजेश यादव, जामुना यादव, महेश यादव, नीतीश कुमार रंजन सहित कई लोग मौजूद थें।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Gaya में घट गई मुख्य सड़कें, मेयर ने कहा…
Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















