जमीन विवाद में रिश्तेदार बने यमराज, खून का रिश्ता हुआ कलंकित

धनबाद: कोयलांचल की धरती अब तक अनगिनत हत्याओं का साक्षी बन चुका है.

एक बार फिर से जमीन विवाद में रिश्ते का कत्ल हुआ. बुधवार की देर रात हुई घटना

में पिंटू कुमार साव नामक दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

पिंटू पान की दुकान चलाता था देर रात दुकान बंद कर घर जाने के दौरान दो युवकों से बहस हुई

उसके एक अन्य चाचा उसकी बाइक के पीछे बैठे हुए थे और वह लोगों को बुलाने के लिए गए,

इसी बीच यूवको ने उक्त दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

उसके चाचा पर परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों

में आक्रोश देखने को मिला और देर रात सेंट्रल अस्पताल के साथ-साथ नूतनडीह में लोगों ने जमकर हंगामा

किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.

डॉक्टर ने बताया की पिंटू के कान में छेद भी हो गया ,जिससे की गोली लगने की संभावना जताई है.

जो पोस्टमार्टम के बाद ही कंफर्म हो पाएगा.

पूरे मामले में पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

रिपोर्ट : राजकुमार 

 BIT Mesra Admission: BIT Mesra में झारखंड के छात्रों को बड़ा...

BIT Mesra में 50% झारखंड आरक्षित सीटों का प्रावधान खत्म होने के बाद 2026-27 में राज्य के करीब 200 छात्रों को ही सीट मिली।...

Unauthorized Buildings Jharkhand: झारखंड में 7 लाख अनधिकृत भवनों को वैध...

झारखंड में करीब 7 लाख अनधिकृत भवनों को वैध करने की योजना में आवेदन के दो महीने बाद भी नक्शा पास करने की SOP...

Agniveer Recruitment 2026:रांची में 3 सितंबर से Army Recruitment Rally, अग्निवीर...

 रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 12 सितंबर तक Army Recruitment Rally होगी। अग्निवीर टेक्निकल, जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती...