डीजी जेल की हत्या का आरोपी यासिर गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का

मुख्य आरोपी यासिर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने आरोपी को कचानक इलाके से दबोचा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर से दबिश दे रही थी.

डीजी हेमंत कुमार लोहिया का घरेलू सहायक है यासिर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आरोपी यासिर अहमद डीजी जेल के

आवास पर घरेलू सहायक के रूप में काम करता था.

वह पिछले करीब छह महीने से अधिकारी के यहां सेवा दे रहा था.

इससे पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए उसकी तस्वीर भी जनता के बीच साझा की थी

और अपील की थी कि जिस किसी को भी आरोपी की सूचना मिले, वो तुरंत पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनमें आरोपी की

मानसिक स्थिति के बारे में बताया गया है. पुलिस ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि

आरोपी आक्रामक स्वभाव वाला है और अवसाद में था.

हेमंत लोहिया की गला रेतकर की गई हत्या

डीजी (पुलिस महानिदेशक) जेल हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई.

आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

इसको लेकर एक कथित लेटर सामने आया है.

हालांकि, इस वारदात के बाद से हेमंत लोहिया का घरेलू सहायक भी फरार है.

डीजी की हत्या का आरोपी: 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास स्थान पर मृत मिले हैं. जब पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी तो उनका गला रेता हुआ था. वारदात स्थल को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि यह संदिग्ध हत्या है. फिलहाल लोहिया का नौकर फरार है. उसकी तलाश की लिए कई टीमें लगाई गईं हैं. वहीं, लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे से टूटी हुई बोतल मिली है.

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...