योगी ने कहा- बक्सर से ही शुरू हुआ था आतंकवाद का सफाया, अब भ्रष्टाचार-नक्सलवाद मिटाने की बारी

बक्सर : बिहार विधानसभा चुनाव अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौरे पर दूसरी बार चुनावी रैली को संबोधित किया। सबसे पहले वह भोजपुर, फिर सिवान और अब बक्सर में जनसभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के आईटीआई मैदान में हुई विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने सबसे पहले आतंकवाद का सफाया किया था।

DIARCH Group 22Scope News

ताड़का, मारीच और सुबाहू का वध इसी धरती पर हुआ था – CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताड़का, मारीच और सुबाहू का वध इसी धरती पर हुआ था। आज इन राक्षसों का रूप बदल गया है अब ये भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद के रूप में फैले हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है, फिर से इन बुराइयों का अंत करने का। योगी ने कांग्रेस और राजद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान राम के स्वरूप को नहीं मानती और राजद ने रामरथ यात्रा को रोक दिया था।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है – CM योगी

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। अयोध्या अब विश्व मानचित्र पर एक विकसित शहर के रूप में उभर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और वहां के सभी बाहुबली और अपराधियों का जहन्नुम का टिकट कट चुका है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो यहां के अपराधियों का यमलोक का टिकट कट जाएगा।

CM Yogi Buxar 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान में गरजे सीएम योगी, बोले- अपराधियों के लिए बिहार में नीतीश सरकार, यूपी में बुलडोजर तैयार

धीरज कुमार की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...