मैनपुरी में अखिलेश पर सीएम योगी ने साधा निशाना – नेता जी को हो रहा होगा कष्ट…बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ

डिजीटल डेस्क : मैनपुरी में अखिलेश पर सीएम योगी ने साधा निशाना – नेता जी को हो रहा होगा कष्ट…बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ । यूपी में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जारी सियासी वार-पलटवार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी पहुंचे।

मैनपुरी के घिरोर में जनसभा को संबोधित को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया।

सीएम योगी ने कहा कि – ‘आज के सपा के कृत्यों से नेता-जी को कष्ट हो रहा होगा। …कैसे उनके सुपुत्र ने पार्टी को कांग्रेस के पास गिरवी रख दिया है। …बगुला अभी बालिग नहीं हुआ है। इसलिए ऐसा काम करता है कि मैनपुरी के सामने संकट आ जाता है’।

योगी बोले – कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सधे हुए सियासी अंदाज में कहा कि – ‘…कांग्रेस की गोद मे अखिलेश की सपा खेल रही है। वह देश की अखंडता से खेल रही है। …आज, सपा नेताजी के आदर्श से दूर जा चुकी है।

…कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव को आपातकाल में जेल भेजा था। राममनोहर लोहिया ने कहा था परिवार और संपत्ति का मोह न करें, लेकिन आज सपा परिवार में सभी पद चाहती है।

…भीमराव आंबेडकर की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने संविधान में जो धारा 370 जोड़ी थी, वो पीएम नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर दी है’।

शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।
शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी बोले – कन्हैया का सम्मान न करने वाली सपा को करें बाय बाय

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘भाजपा ने कहा था रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। भाजपा ने अपना वह वादा पूरा कर दिया है। …हम कहते हैं कृष्ण कन्हैया हम आएंगे आपका सम्मान कराएंगे, लेकिन सपा इस पर मौन है।

…हमारे कृष्ण कब तक इंतजार करेंगे? मैं द्वारिका गया तो तो वहां काम देखा। पीएम मोदी वहां कायाकल्प कर रहे हैं।  कृष्ण ने द्वारिका जाकर द्वारिकाधीश बनकर काम किया।

..आज की सपा रामद्रोही है। अखिलेश यादव आज तक दर्शन करने नहीं गए। उन्हें लगा वोट खिसक जाएगा। अयोध्या, मथुरा और काशी जाने पर इनका वोट खिसकता है। सपा से कहिये कन्हैया का सम्मान नहीं करते तो हम भी बाय बाय करते हैं’।

शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।
शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।

बांके बिहारी का जयकारा लगाकर बोले सीएम योगी – विकास और विरासत की गारंटी है भाजपा…

मैनपुरी की करहल विधानसभा पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुजेश के समर्थन में सीएम योगी ने जनसभा में अपना संबोधन बांके बिहारी का जयकारा लगाकर किया।

सीएम योगी ने कहा कि – ‘…विकास एक नई कहानी कहता है। अगर एक परिवार को जिताते रहेंगे तो वह चुनाव में आएंगे। अनुजेश यादव से फ़ोन से कह देंगे उतना विकास कराएंगे। …एक तरफ भजपा है, निषाद पार्टी है… सभी का समर्थन अनुजेश के साथ है।

लोकसभा चुनाव में जो खटाखट की बात कही थी वह आया क्या? इन्होंने झूठ क्यों बोला, पीएम मोदी आये तो संविधान बदला गया क्या? आरक्षण खत्म हुआ क्या?

…आज माफिया कब्जा नहीं कर सकता है।  किसी बेटी के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अगर करेगा तो यमराज उसको अगले चौराहे पर उठाकर ले जाएंगे। …विकास और विरासत की भाजपा गारंटी है।

…याद रखिए, बटेंगे तो कटेंगे और बंटे थे तो कटे थे। अब एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। करहल आर या पार का निर्णय ले लीजिए। भाजपा की झोली भर दीजिए। विकास कार्य से अनुजेश झोली भर देंगे’।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...