Advertisement
Advertisement

‘आप समझ सकते हैं विपक्ष की क्या है हालत’

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद एवं हाजीपुर संसदीय सीट से एनडीए के उम्मीदवार चिराग पासवान ने आज इंडिया गठबंधन की बैठक का प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बिहार आने की फुर्सत नहीं है। तीसरे चरण के बाद यह लोग बिहार आए हैं। उनके कोई भी बड़े नेता बिहार का दौरा नहीं कर रहे हैं ना तो चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं, इसी से आप समझ लिजिए की इन लोगों की क्या हालत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर चिराग पासवान ने कहा कि बिल्कुल अच्छी बात है। प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं और पटना के लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रोड शो अगर कर रहे हैं तो विपक्ष को इन पर सवाल उठाने का हक नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बेल पर रिहा होने पर कहा कि निश्चित तौर पर बेल मिला है लेकिन वह बल सशस्त्र रहे। दो जून को फिर वह अंदर चले जाएंगे।

यह भी पढ़े : चिराग ने कहा- रविशंकर प्रसाद का मेरे पिताजी से रहा अच्छा संबंध

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...