Commercial Advertisment

मंत्री आवास के निकट नाबालिग बच्ची का किडनैप करते पकड़ा गया युवक, जमकर पिटाई

गया : कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराज पुरी रोड स्थित सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के आवास के निकट दुल्हिन गली में आठ वर्षीय बच्ची को किडनैप कर भागते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दिया। युवक को लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई और उसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। वहीं इस संदर्भ मे बच्ची के पिता अमर ठाकुर ने बताया कि मेरी आठ वर्षीय पुत्री घर के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक मोहम्मद इरशाद खान उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा। जिसे दूध बेचने वाली एक महिला ने देखा लिया और हल्ला करने लगी, तब इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की गई।

आपको बता दें कि उसके बाद इसकी सूचना डायल 112 के टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंचकर आरोपी युवक को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना को सौंप दिया गया। आरोपी युवक मोहम्मद इरशाद खान के साथ में एक और भी युवक था जो मौके से भाग निकला। कोतवाली थाना की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़े : BPSC री-एक्जाम को लेकर पप्पू यादव के समर्थन में सड़कों पर उतरे गया के लोग

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...