Bokaro: पुलिस थाने से महज कुछ दूरी पर युवक से मोबाइल छीनकर फरार

Bokaro: सिटी थाना से महज कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाना को दी गई है। घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 की है।

Bokaro: युवक से मोबाइल छिनतई

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सेक्टर वन बी निवासी 18 वर्षीय अयांश कुमार बोकारो माॅल से घर आ रहा था। इसी दौरान सिटी थाना से महज कुछ ही दूरी सेक्टर थर्ड मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवकों ने धक्का देकर मोबाइल झपटते हुए नौ दो ग्यारह हो गया।

Bokaro: घटना की पुलिस थाने में शिकायत

पीड़ित युवक ने यह खबर अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़ित युवक का भाई और चाचा मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी थाना को दी और लिखित शिकायत थाने में की। पीड़ित के चाचा ने बताया कि माॅल से घर आने के लिए जैसे ही उसका भतीजा सेक्टर 3 मोड़ से घुमा वैसे ही स्प्लेंडर पर सवार दो युवक धक्का देकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। बाइक पर आगे वाला हेलमेट पहने हुआ था और पीछे वाला गामछा से मुंह बांधे हुआ था।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...