ईयरफोन बना जानलेवा, गाना सुनते युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बांका : बांका शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है, जब राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन वहां से गुजर रही थी। मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

नीतीश रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था और उसके कान में एयरफोन लगा हुआ था – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीतीश कुमार रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था और उसके कान में एयरफोन लगा हुआ था। इसी दौरान ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं देने के कारण वह पटरी से हट नहीं सका और हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Banka Maut 1 1 22Scope News

जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया

वहीं, जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि नीतीश कुमार बांका में रहकर टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Banka Maut 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘तालिबानी सजा’ का सच, मस्जिद में चोरी नहीं, पिता की शिकायत पर हुई थी मारपीट

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...