Advertisment

बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे युवक की ट्रेन से कट कर मौत

कैमूर : जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की देर शाम रोहतास के 21 वर्षीय युवक बड़ी बहन के घर उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जा रहा था, जिसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

मौके पर भभुआ रोड जीआरपी पहुंचकर युवक के शव को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन लाया। जिसकी पहचान जिला रोहतास के आदित्य प्रकाश के नाम से हुई। आदित्य घर में सबसे बड़ा लड़का था। पहचान करने के बाद परिजनों को जीआरपी द्वारा सूचना दे दी गई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

युवक के चाचा अरुण सिंह कहा कि वह दोपहर दो बजे सासाराम से अपनी बहन के घर मुगलसराय के लिए ट्रेन से जा रहा था। जीआरपी के द्वारा यहां के प्रशासन हमलोगों को सूचना दी। कैसे यह घटना घटी वो हम नहीं जानते। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि अप लाइन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। वहां पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार लोकल थाना के माध्यम से हमने परिजनों को सूचना दी।

Jharkhand Weather Update: डीप डिप्रेशन से दो दिन भारी बारिश का...

झारखंड में डीप डिप्रेशन के असर से अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी। राजनगर में ठनका गिरने से महिला की मौत, कई...

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...