मदार नदी में डूब गया घर का इकलौता चिराग

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत मदार नदी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना सलैया थाना क्षेत्र के नाथू बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान बेरी पंचायत के रूनिया गांव निवासी जमुना साव के पुत्र सरवन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि कुछ माह पूर्व मृतक का सड़क पर गिर जाने के कारण हाथ भी फ्रैक्चर कर गया था जिसके कारण उसके हाथ से पूरा सह नहीं लगता था। इसके बावजूद भी पूरे घर परिवार का बोझ इन्हीं के कंधों पर था। मृतक बेरी पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। सरकार द्वारा चलाई जा रही पंचायत सफाई अभियान के तहत वार्ड नंबर-5 में सफाईकर्मी का कार्य करता था।

यह भी देखें :

परिजन बताते हैं कि आज भी प्रतिदिन की तरह सुबह अपने गांव में साफ-सफाई की कार्य करने के बाद वह अपना खेती देखने को लेकर बधार में चले गए थे। कुछ ही घंटों के बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को मदार नदी के पानी में बहते हुए देखा और कई लोग नदी में कूद पड़े और शव को बाहर लाया। कई लोगों ने सांस चलने की बात कही। जिसको लेकर तत्काल औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां जांचो उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव की अंतिम परीक्षण करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े : पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह के नेतृत्व में बिजली एवं सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने आ’क्रोश प्र’दर्शन… 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...