युवक की गोली मारकर हत्या

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक मनोज कुमार चौधरी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था कुछ दिनों पूर्व उसके अपने गोतिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

बताते चलें कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है। मनोज चौधरी गढ़वा के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था। होली के मौके पर मंगलवार की देर रात वह अपने गोतिया एवं अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया।

बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गई थी। घटना के बाद मनोज चौधरी को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की. एमएमसीएच हॉस्पीटल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...