छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या

छपरा : बिहार के छपरा से एक खबर आ रही है। छपरा में सोए अवस्था में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मढ़ौरा के तेजपुरवा चैनपुर टोला की है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय गणेश सिंह है, जो पूर्व में दो बार वार्ड सदस्य रह चुके है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है।

घटना के दौरान उनके बगल में उनके दो छोटे छोटे बेटे भी सोए हुए थे। लेकिन सिर के गोली मारने की जानकारी किसी को नहीं हुई। सुबह जब वह बिस्तर से नही उठे, तब परिजनों ने सिर से चादर हटाई तो मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...