Mobile पर गेम खेलने के दौरान युवक ने निगला चाबी, चाकू, डॉक्टर ने…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक ने मोबाइल के चक्कर में चाबी, नेलकटर और चाकू जैसी चीजें निगल ली। मामला मोतिहारी के चांदमारी मोहल्ला की है जहां एक युवक मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान चाबी का गुच्छा, नेलकटर, चाकू जैसी चीजें निगल ली बावजूद इसके उसे कोई परेशानी नहीं हुई।

मामले की जानकारी परिजनों को तब मिली जब उन्होंने चाबी का गुच्छा खोजा तो युवक ने बताया कि चाबी का गुच्छा उसकी पेट में है। पूरी बात जानकर परिजन ही नहीं बल्कि जिसने भी सुनी वह हैरान हैं। डॉक्टरों की सलाह पर युवक का ऑपरेशन कर उसके पेट से सारा सामान निकाला गया। मामले में परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय युवक स्नातक का छात्र है और वह पढ़ने में बहुत मेधावी था। घर के लोगों ने उसे एक मोबाइल दिलवाया जिसके बाद वह कई गेम्स खेलने लगा और गेम खेलते खेलते उसने अपनी दिमागी संतुलन खो दी।

युवक ने गेम गेम खेलने के चक्कर में ही इन सारी चीजों को निगल लिया लेकिन उसे कोई परेशानी नहीं हुई। मामले में युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि समय रहते युवक का ऑपरेशन कर उसके पेट से चाकू, चाबी, और नेलकटर समेत कई चीजें निकाल ली गई। युवक बिल्कुल स्वस्थ और खतरे से बाहर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    गया में Goods Train हुई बेपटरी, अधिकारी जुटे पटरी पर लाने की कवायद में

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mobile Mobile

Mobile

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...