आपकी बेटी भाग गई…, ससुर ने फोन कर दी जानकारी, पुलिस ने जांच की तो मिला…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण की पुलिस ने कृषि फार्म में जमीन से करीब 10 फीट नीचे गड़े एक महिला का शव खोद कर निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ कर रही है। मामला पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पिपराडीह कृषि फार्म का है जहां पुलिस ने जमीन की खुदाई कर करीब 10 फीट नीचे से एक महिला का शव बरामद किया है। मामले में मृतिका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका से सबंधित मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 26 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी से जब भी बात होती थी तो वह कहती थी कि ठीक है और कभी ससुराल के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला लकिन अचानक पिछले 21 जून की अहले सुबह उसके ससुर ने फोन कर बताया कि बेटी कहीं भाग गई है। मैंने जब कॉल बैक कर मामले में बात करने की कोशिश की तो मेरी बेटी के ससुर और पति में से किसी ने फोन नहीं उठाया। आशंका से ग्रसित हो जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो मेरी बेटी की सास घर में थी और उसने बताया कि मेरी बेटी कहीं भाग गई है।

यह भी पढ़ें – सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

मामले की शिकायत पुलिस में करने के बाद पुलिस ने उसके ससुर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर शव कृषि फार्म में जमीन के अंदर से बरामद की गई। मामले में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   गजब हो गया बिहार में, व्यक्ति की मौत से पहले ही हो गया पोस्टमार्टम, पढ़ें पूरी खबर

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...