नवादा : नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ननौरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से युवक और एक गाय की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ननौरी गांव निवासी कृष्ण मांझी का 22 वर्षीय पुत्र छोटू मांझी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक खेत की ओर से गाय को लाने गया था, तभी अचानक वज्रपात हो गया जिसकी चपेट में आने से युवक और गाय दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम करने की तैयारी में जुट गई।
यह भी पढ़े : Nalanda में ठनका गिरने से 2 की मौत, तीसरा झुलसा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अनिल शर्मा की रिपोर्ट


