Purnea में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा और इस पर लगाया आरोप…

पूर्णिया: पूर्णिया में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित ललछोनी वार्ड संख्या 24 की है जहां आपसी विवाद की वजह से एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्थानीय शैलेश चौधरी उर्फ़ बबलू के रूप में की गई।

घटना के बारे में मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक का मोना नाम की एक युवती से पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की वजह से वह अक्सर मेरे साथ मारपीट करता था। उसने बताया कि जब मृतक की प्रेमिका को अपने पति से दूर रहने के लिए कहा तो उसने भी घर में घुस कर मारपीट की थी। उसने बताया कि अपनी प्रेमिका के कहने पर मेरा पति मुझे मायके जाने के लिए कहता था और नहीं जाने पर मेरे साथ मारपीट करता था जिसकी वजह से वह मायके चली गई।

पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अचानक शनिवार की सुबह पता चला कि मेरे पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से मेरे पति ने आत्महत्या की है। उसने बताया कि मेरे पति और मोना में एक शोरूम में काम करने के दौरान दोस्ती हुई थी।

दोनों की दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गया और प्रेमिका की वजह से मृतक अपने घर में ही विवाद करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-   BPSC के विरोध में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...