प्रकाशित:
अरवल : अरवल जिला के मिर्जापुर निवासी शिव कुमार यादव आज सुबह शौच के लिए घर से निकला था। बधार में बिजली के हाईटेंशन तार गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से शिवकुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख एनएच-110 को जाम कर दी।
आपको बता दें कि जाम की सूचना पाते ही किंजर थाना के एसआई वैजनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचकर मामला को समझा बुझाकर जाम को हटाने में सफलता प्राप्त की। मौके पर करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। वहीं शव को अरवल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विनय कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















