Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla के युवक की बेगूसराय में गोली मारकर हत्या, मजदूरी के लिए…

Gumla : गुमला जिले के सिसई के रहने वाले एक मजदूर युवक की बेगूसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव आज गांव लाया गया। शव आने के बाद पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। बेटे के शव को देखते ही मां पटका-पटकाकर रो रही थी। परिजनों ने मामले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Gumla बेटे की मौत के बाद बिलखती मां
Gumla बेटे की मौत के बाद बिलखती मां

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : महिलाएं निकली डकैत ! बैंक जा रही महिला का पर्स काटकर लाखों का डाका… 

Gumla : मजदूरी करने के लिए बेगूसराय गया था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक गुमला प्रखंड क्षेत्र के भूरसो गांव निवासी लक्ष्मण उरांव मजदूरी करने के लिए बिहारके बेगूसराय गया हुआ था। बेगूसराय जिले के नावा कोठी थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कर उसके गांव भूरसो लाया गया।

तूग min 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla : घर की छत से व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

युवक के शव भुरसो गांव पहुंचने के बाद आज सुबह आसपास उसके घर में मातम का माहौल छा गया। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने बताया कि वह पैसे कमाने के लिए बेगूसराय बिहार गया हुआ था। हालांकि उसे किसने और क्यों गोली मारी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वही उसके परिजनों ने दोषियों के ऊपर कार्रवाई की भी मांग की।

Commercial Advertisment

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...

Patna Chhath Ghat Inspection: छठ को लेकर पटना के घाटों पर...

Patna Chhath Ghat Inspection: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। खरना...

Pakur Legal Awareness Camp: बाल दिवस पर पाकुड़ के बच्चों को...

Pakur Legal Awareness Camp: बाल दिवस एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा सप्ताह के अवसर पर पाकुड़ के आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा...