धनबाद में शव के साथ 4 दिन से घर में बंद युवक, आगे जो हुआ सुनकर दंग रह जाएंगे आप…..

Dhanbad- धनबाद में एक सनसनीखेज मामला सुनने को मिल रहा है। यहां एक घर में महिला को जिंदा बताकर उसके शव को 4 दिनो से घर में रखा हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी पुलिस

पुलिस ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद मजबूरन पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी।

ये भी पढ़ें-Big Breaking-धनबाद में छात्रों का हंगामा !

अंदर खुसने के बाद सबकी आंख खुली की खुली रह गई। अंदर कमरे में एक महिला की लाश कई दिनों से पड़ी हुई है। घर से कई दवाओं की शीशियां और इंजेक्शन भी बरामद किया गया है।

सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थी महिला

यह घटना धनबाद के हीरापुर मास्टरपाड़ा की बताई जा रही है। मृत महिला का नाम आशा उपाध्याय है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले आशा उपाध्याय घर की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई थी। घायल होने पर उनके बेटे ने उनका इलाज अस्पताल में कराने के बजाय घर में ही करने लगा।

ये भी पढ़ें-सिमडेगा में ट्रैक्टर देने के नाम पर ठगी, और हुआ ऐसा…… 

घर पर ही उसने इलाज शुरु कर दिया। इसलिए अंदाजा जताया जा रहा है कि गलत दवा देने से भी महिला की मौत हो सकती है। उसका बेटा ये इस बात को कई दिनों से छुपाता रहा कि उसकी मां की मौत हो गई है। जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तब जाकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!