अमृत महोत्सव पर युवाओं ने लगाई दौड़, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

बोकारो : अमृत महोत्सव के अवसर पर फिट इंडिया रन का आयोजन आज शनिवार को बोकारो के हवाई अड्डा से सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान तक किया गया। फिट इंडिया रन आयोजन को चास के एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरी झंडी दिखाने से पहले दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दौड़ में भाग लेने आए युवाओं को फिट रहने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद सुदान का आयोजन हुआ फिर युवाओं ने दौड़ लगाई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बोकारो के युवाओं ने सेहतमंद रहने के लिए दौड़ लगाई युवाओं को संदेश देते हुए चास एसडीओ ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों ने युवा भारत की कल्पना की थी आज देश 75वां आजादी का जश्न मना रहा है। ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी युवाओं की आबादी वाला देश भारत शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए आगे आया है।

उन्होंने कहा कि इस फिट इंडिया रन के माध्यम से एक संदेश देना होगा ताकि इस तरह शारीरिक तंदुरुस्ती खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लोगों के बीच फैलाई जा सके।

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...