खेल के विवाद में गोलीबारी, युवक को मारी गोली

जहानाबाद : जहानाबाद क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी के एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से हुआ घायल यह घटना काको थाना क्षेत्र के घोसी हाई स्कूल मैदान के समीप का है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह खपुरा गांव के एवं घुरन विगहा गांव के लड़के घोसी हाई स्कूल के मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए आया था। तभी खेलने के दौरान दोनों में विवाद हो गया मारपीट घटना हुई।

इसी बात को लेकर खपुरा गांव निवासी गुड्डू कुमार उम्र 25 वर्ष को समझौता के लिए घर से टेलीफोन पर संध्या में बुलाया जैसे ही गुड्डू कुमार हाई स्कूल के मैदान के सभी पहुंचा पहले से तीन चार लड़के हथियार लेकर बैठा हुआ था और उसे मारपीट करने लगा। इस पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा तभी यह लड़का भागने लगा भागने के क्रम में इस लड़के के पैर में गोली लग गई। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायरिंग के बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तभी युवक गिरा हुआ था। इसे उठाकर इलाज के घोसी पीएससी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वालों को खिलाफ शख्स सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : DM की मौजूदगी में हजारों लीटर शराब हुआ नष्ट 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...