Advertisment

भागलपुर Corona Update: पिता के बाद बेटी भी कोविड पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

भागलपुर में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग के बाद उनकी बेटी भी कोविड पॉजिटिव मिली है। दोनों का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है।


भागलपुर Corona Update रांची:भागलपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनकी बेटी की भी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों को मायागंज अस्पताल स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दोनों मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी है।

Corona Update:बुजुर्ग के संक्रमित मिलने के बाद बेटी भी हुई कोविड पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग मूल रूप से बिहार के बांका जिले के निवासी हैं और पिछले कुछ दिनों से भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित हटिया रोड पर अपनी बेटी के घर रह रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तिलकामांझी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। 16 जुलाई को निजी सैंपल कलेक्शन सेंटर में उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट 18 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई।

Corona Update:पिता की देखभाल के दौरान बेटी भी संक्रमण की चपेट में आई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि संक्रमित बुजुर्ग की देखभाल के लिए उनकी बेटी लगातार अस्पताल आ-जा रही थीं। इस दौरान उन्हें सर्दी और खांसी की शिकायत हुई। इसके बाद 20 जुलाई को उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। दोनों मरीजों का मायागंज अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है।


Key Highlights

  • भागलपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया।

  • 65 वर्षीय बुजुर्ग के बाद उनकी बेटी भी कोविड पॉजिटिव मिली।

  • दोनों मरीज मायागंज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती हैं।

  • स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है।

  • जरूरत पड़ने पर सभी संपर्कों की कोरोना जांच कराई जाएगी।


Corona Update:स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर सभी संपर्कों की कोरोना जांच कराई जाएगी ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

Highlights

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...