Advertisment

लोक आस्था के महापर्व छठ में कोसी पूजने की भी है एक प्रथा

Dhanbad– लोक आस्था के महापर्व छठ में कोसी पूजने की भी एक प्रथा है. यह काम उन श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाता है जिनकी मन्नते  पूरी हो जाती है. बिहार झारखण्ड  में अमूमन हर घाट पर कोसी पूजने की तस्वीर दिख जाती है.

Capture 6 22Scope News

कुछ श्रद्धालु छठ घाट से वापस आकर आंगन या दरवाजे पर  कोसी भरने की प्रक्रिया संपन्न करते हैं.इसे लेकर पहले से ही तैयारी की जाती है. इसकी सामग्री भी अलग होती है. शुरुआत पहले अर्घ्य के बाद होती है और समाप्ति दूसरा अर्घ्य देने के साथ होती है.ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति मन्नत मांगता है और वह पूरी होती है तो उसे कोसी भरना पड़ता है. जोड़े में कोसी भरना शुभ माना जाता है. इसके लिए कम से कम चार या सात गन्ने का मंडप बनाया जाता है. लाल रंग के कपड़े में ठेकुआ, फल, अर्कपात, केराव रखकर गन्ने के मंडप के ऊपर बांधा जाता है. उसके अंदर मिट्टी के बने हाथी को रखकर उस पर कलश रख पूजा की जाती है.

रिपोर्ट-राजकुमार

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...