छठ व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य

Ranchi/patna– लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया.

इस अवसर पर व्रतियों ने नदी, तालाब और जल कुंडों में ठेकुए, भुसबा, गन्ना, नारियल, केला, हल्दी, सेब, फल-फूल

के साथ पानी में खड़े होकर अस्तलाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की.

श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर से ही नदी, सरोवर पहुंचने लगा था.

कई श्रद्धालुओं  ने घरों की छतों पर ही अस्थाई तालाब बनाकर अपना अर्घ्य दिया.

chathi mayaia 22Scope News

जाने कौन हैं छठी मईया

शास्त्रों के अनुसार छठ देवी भगवान ब्रह्माजी मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन हैं.

उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए ये पर्व मनाया जाता है.

ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि ब्रह्माजी ने सृष्टि रचने के लिए स्वयं को दो भागों में बांट दिया था.

जिसमें दाहिने भाग में पुरुष और बाएं भाग में प्रकृति का रूप सामने आया.

सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आप को छह भागों में विभाजित किया.

इनके छठे अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी या देवसेना के रुप में जाना जाता है.

प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी है, जिसे छठी मैया के नाम से जाना जाता है.

रिपोर्ट-राममूर्ति पाठक

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...