कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी भी 12 घंटे तक लेट

रांची: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी भी 12 घंटे तक लेट यात्रियों का आरोप- चावल-दाल, आचार मिलते हैं खाने में उत्तर भारत में कोहरे का असर राजधानी जैसी ट्रेनों पर पड़ा है।

सबसे महंगा किराया होने के बावजूद राजधानी ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को प्रॉपर खाना नहीं मिल रहा है। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है।

यात्रियों ने ट्रेन में मिले चावल, दाल और आचार की तस्वीर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर पूछा है कि ट्रेन लेट होने पर क्या यात्रियों को भोजन में यही परोसने का प्रावधान है।

ट्रेन लेट हो रही है तो हमारी क्या गलती है। दो दिन पहले दिल्ली से रांची आ रही राजधानी ट्रेन 12 घंटे विलंब से आई। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों को न तो समय पर चाय दी गई और न ही नाश्ता। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो चावल, दाल व आचार दे दिया गया।

दर्जनों यात्रियों ने इसे खाने से मना कर दिया। इस मामले में आईआरसीटीसी के एक अधिकारी बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है। उन्हें बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिम्मेदारी है। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की जरूरत के हिसाब से खान-पान का ख्याल रखना है।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Breaking : देवेंद्र फडणवीस ने ली Maharashtra में नए मुख्यमंत्री की...

डिजीटल डेस्क : Breaking - देवेंद्र फडणवीस ने ली Maharashtra में नए मुख्यमंत्री की शपथ। मुंबई के आजाद मैदान गुरूवार की शाम Maharashtra में...