कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी भी 12 घंटे तक लेट

रांची: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी भी 12 घंटे तक लेट यात्रियों का आरोप- चावल-दाल, आचार मिलते हैं खाने में उत्तर भारत में कोहरे का असर राजधानी जैसी ट्रेनों पर पड़ा है।

सबसे महंगा किराया होने के बावजूद राजधानी ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को प्रॉपर खाना नहीं मिल रहा है। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है।

यात्रियों ने ट्रेन में मिले चावल, दाल और आचार की तस्वीर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर पूछा है कि ट्रेन लेट होने पर क्या यात्रियों को भोजन में यही परोसने का प्रावधान है।

ट्रेन लेट हो रही है तो हमारी क्या गलती है। दो दिन पहले दिल्ली से रांची आ रही राजधानी ट्रेन 12 घंटे विलंब से आई। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों को न तो समय पर चाय दी गई और न ही नाश्ता। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो चावल, दाल व आचार दे दिया गया।

दर्जनों यात्रियों ने इसे खाने से मना कर दिया। इस मामले में आईआरसीटीसी के एक अधिकारी बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है। उन्हें बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिम्मेदारी है। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की जरूरत के हिसाब से खान-पान का ख्याल रखना है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...