Advertisment

Breaking : युवक की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी : बिहार में क्राइम का ग्राफ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। आए दिन अपराधी किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मोतिहारी से आ रही है। अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मृत युवक विवेक सिंह अरेराज के रढ़िया गांव का रहने वाला है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर डीएसपी अपने दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद पुलिस शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंची है। वहीं शव के देखकर परिवार वाले बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। बताया जाता है कि युवक विवेक की शादी पिछले महीने 24 नवंबर को ही हुई थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवेक से किसी ने फोन को गाड़ी में तेल खत्म होने का बहाना कर पेट्रोल मांगा था। विवेक वहीं पेट्रोल का बोतल लिए खड़ा था। तभी बाइक सवार लोग पहुंचे और विवेक की सर में गोली मार फरार हो गए और विवेक वहीं पर गिर गया। फिर उसे जबतक अस्पताल लाया जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बहरहाल, पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ 4 तस्कर को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...