प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
हजारीबाग : हजारीबाग के सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया है. उनके साथ हजारीबाग के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. जयंत सिन्हा ने हजारीबाग झील की सफाई से खुशी जताई. है उन्होंने बीएसएफ के जवानों को धन्यवाद दिया है. वहीं नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है क्योंकि उनकी मदद से ही हजारीबाग झील साफ सुथरा हुआ है ताकि श्रद्धालु आराम से छठ घाट पर छठ मना सके. झील जलकुंभी से भरा पड़ा था जिसके कारण काफी दिक्कत हो रही थी. बीएसएफ के जवान और नगर निगम ने तत्काल कदम उठाते हुए झील को जलकुंभी से मुक्त कराया है.
रिपोर्ट :आशीष
Highlights

















