ड्राइवर ने ही की 16 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद, फरार आरोपी की तलाश जारी

रांची: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम बुद्ध मार्ग स्थित पैबल वे अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 905 में 16 लाख रुपये नकद की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी का आरोप कंपनी के ही ड्राइवर मनीष कुमार पर है, जो घटना के बाद से फरार है। पीड़ित प्रभजोत सिंह ने बुधवार को बरियातू थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रभजोत सिंह, जो बोकारो स्पिरिट्स एंड एलाइड इंडस्ट्रीज प्रा. लि. में कार्यरत हैं, अपार्टमेंट के उसी फ्लैट में कंपनी के गेस्ट हाउस के तौर पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 लाख रुपये नगद उन्होंने अलमारी में बहन की शादी के लिए सुरक्षित रखे थे। लेकिन 29 जुलाई को जब अलमारी खोली, तो पैसे गायब थे। हालाँकि 2.57 लाख रुपये के नोटों का एक बंडल वहीं पर मौजूद था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

घटना की सूचना मिलते ही प्रभजोत ने अपने कुक रवि कुमार से जानकारी ली, जिसने बताया कि ड्राइवर मनीष 28 जुलाई की रात से ही लापता है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें मनीष फ्लैट से निकलते हुए और हाथ में एक जूते का डब्बा लिए हुए दिखाई दिया।

शक और गहरा होने पर पीड़ित ने ड्राइवर को कॉल किया। फोन रिंग तो हुआ लेकिन मनीष ने कॉल रिसीव नहीं किया। थोड़ी ही देर बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।

टेक्निकल सर्विलांस और छापेमारी जारी

बरियातू थाना पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से मनीष कुमार की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। आरोपी दिल्ली निवासी बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि चोरी के दिन मनीष ने कुक को पार्सल रिसीव करने के बहाने नीचे भेजा, ताकि वह अकेले फ्लैट में घुस सके। जब तक कुक वापस लौटा, मनीष वहां से निकल चुका था।

पुलिस की सख्ती बढ़ी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धारा 379 और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।


Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...