धान खरीद लक्ष्य से पीछे झारखंड, हजारीबाग ने दिखाया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन


रांची: धान खरीद में झारखंड सरकार द्वारा इस बार किसानों से 60 लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। लेकिन 4 अप्रैल तक सिर्फ 52% धान की ही खरीदारी हो सकी है, जिससे लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद कई जिले लक्ष्य से काफी पीछे हैं।

हालांकि हजारीबाग जिला इस मामले में राज्य के लिए मिसाल बना है। यहां लगभग 100% धान की खरीद पूरी हो चुकी है, जो राज्य में अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्थिति है। गढ़वा जिला 86% खरीद के साथ दूसरे और पूर्वी सिंहभूम तथा चतरा 67-67% खरीद के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राजधानी रांची में अब तक 57% धान की खरीद ही हो सकी है।

दूसरी ओर, राज्य के 11 जिले ऐसे हैं जहां धान की खरीद बेहद धीमी है। फिर भी सरकार द्वारा किसानों को भुगतान के मामले में स्थिति संतोषजनक रही है। अब तक करीब 457 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें पहली और दूसरी किस्त दोनों शामिल हैं।

सबसे अहम बात यह है कि राज्य खाद्य निगम को इस वर्ष किसानों को भुगतान के लिए किसी भी बैंक से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी। केंद्र सरकार से प्राप्त बकाया राशि, राज्य सरकार से मिली राशि और अपने संसाधनों के माध्यम से ही किसानों का भुगतान किया जा रहा है।


India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...