दिल्लीः पति से छुपकर अफेयर – दिल्ली में एक अधिकारी पर जानलेवा हमले की खबर आ रही है। ये हमला और किसी ने नहीं बल्कि अधिकारी की पत्नी और उसके प्रेमी के द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सीबीआई का अधिकारी बताया जा रहा है। अधिकारी ने इस घटना के थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
पीड़ित पति है सीबीआई अधिकारी
जानकारी के अनुसार अधिकारी की पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था। अधिकारी ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था जिसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार पत्नी ने इससे पहले भी उसे जान से मारने दी थी।
मायके जाने की बात कहकर निकली थी घर से
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी 11 जनवरी को बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली थी। पर वह मायके गई ही नहीं और एक दिन बाद ही वापस लौट आई। बच्चों से पूछने पर बताया कि 11 जनवरी को वे लोग फरिदाबाद गए थे। उनके साथ में उस दिन एक अंकल भी थे।
पति से छुपकर अफेयर – पत्नी ने दिया जान से मारने की धमकी
उसके बाद मायके फोन करने पर भी वहां नहीं आने की बात कही गई। उसके बाद जब पत्नी से पूछताछ की तो वह बता को टालने लग गई और आगबबूला हो गई। उसके बाद दोनों में बहस होने लगी जिसके बाद उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया और मुझे जान से मरवाने की धमकी भी देने लगी।
ये भी पढ़ें- अस्पताल ले जाने से पहले ही कैदी की मौत, जेल में….
20 जनवरी को मैं खाना खाने मीनार गेट के पास गया था तभी मैने देखा कि वहां मेरी पत्नी किसी अनजान युवक के साथ लुक-छिपकर बातें कर रही है। इस बात के लिए उसने पत्नी को टोका तो उसने प्रेमी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट में मेरा सर फट गया। इस दौरान युवक ने मेरे फोन छीन लिया और फरार हो गया।

















