पटना : भारत-नेपाल के बीच बस सेवा को संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन नेपाल सरकार ने बस चलाने की अनुमति दे दी है. दीपावली के दिन आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक और तोहफा दिया है. आज से जनकपुर काठमांडू के बीच पटना से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है. लेकिन बस सेवा का लाभ लेने के लिए पूरी तरह से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि दीपावली के दिन इसकी शुरुआत की गयी है और ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. भारत-नेपाल के बीच बस सेवा की शुरुआत से बिहार और नेपाल के लोगों को दिवाली और छठ पर सरकार के तरफ़ से बड़ी सौगत मिली है.
इस बस सेवा के शुरू होने से दोनों देश के रिश्ते बेहतर होंगे और भारत और नेपाल के लोगों के लिए आवागमन में में भी काफ़ी सहूलियत होगी.
रिपोर्ट : रॉबिन

















