भाषा विवाद का समाधान और स्थानीय नीति बनाने की मांग को लकर आजसू का मशाल जुलूस

अपने वादों और चुनावी नारों को भूल गयी हेमंत सरकार,  सड़क से सदन तक आजसू करेगी सरकार का विरोध

भाषा विवाद का समाधान और स्थानीय नीति बनाने की मांग

 Ranchi– स्थानीय नीति, भाषा विवाद, नियोजन नीति, सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण, झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मान और संसाधनों की लूट के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मशाल जुलूस निकाला.

मशाल जुलूस के बाद आजसू महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने हेमंत सरकार 7 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार फंसाने की धमकी दे रही है. सरकार ने जनता की आवाज़ को दबाने के लिए पूरे सरकारी तंत्र को लगा दिया है.  झामुमो महागठबंधन की सरकार को न तो जनता की आवाज पंसद है और न ही जनता की आवाज.  ऐसा लगता है कि राज्य में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र कायम हो गया है.

2022 को आजसू संघर्ष वर्ष के रुप में मना रहा है

बता दें कि आजसू पार्टी ने वर्ष-2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है. इस संधर्ष वर्ष में आजसू ने राज्य के हर छोटे-बड़े आंदोलन से जुड़ने और  राज्य की बुनियादी समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है.

इस मौके पर सतीश ठाकुर, सुनील यादव, बंटी यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहें.

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...