जेल में हुई दुश्मनी का बदला बाहर निकल कर लिया, रामपुरी से किया वार

धनबाद : कोयलांचल धनबाद के गोधर इलाके में दुश्मनी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जेल में हुई दुश्मनी का बदला बाहर निकल कर लिया गया है. आकाश भइयां नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. जिसका इलाज जिले के एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है.

गौरतलब है कि दोनों ही युवक के बीच दुश्मनी जेल के अंदर ही हुई थी. अब दोनों जेल के बाहर हैं. जेल से बाहर निकलने के बाद समझौता करने के लिए आकाश भुइयां नामक शख्स को बुलाया गया था. इसी बीच उसे अन्य लड़कों के साथ मिलकर चाकू मारकर घायल कर दिया.

फिलहाल घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. घायल युवक गोधर तीन नंबर का रहने वाला है, जबकि चाकू मारने का आरोप रवानी बस्ती के युवकों पर लगा है. तीन-चार युवकों ने मिलकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है. घायल युवक पूर्व में रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

25 साल की दुश्मनी हुई खत्म : शरद यादव की पार्टी का राजद में हुआ विलय, बीजेपी ने ली चुटकी

जिसे परिवारवालों ने समझ लिया था मृत, वो अब छूटा जेल से

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...