Commercial Advertisment

सीसीएल तोपा उत्खनन परियोजना के खदान में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

रामगढ़ः जिले के कुजू सीसीएल तोपा उत्खनन परियोजना में एक बड़ी दुर्घटना घटी है. खदान में क्रेन पलटने से ऑपरेटर की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार माइंस में ड्यूटी कर रहे भोला प्रसाद (पिता- डोमन साव) क्रेन नंबर 408024 के ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहे थे. भोला प्रसाद क्रेन लेकर तोपा एक्सकावेशन वर्कशॉप जा रहा था. इसी दौरान होलरोड की चढ़ाई पर क्रेन बंद होकर पीछे लुढ़कने लगा. जिसके बाद क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें ऑपरेटर भोला प्रसाद दब गए. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. लोगों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की जर्जर अवस्था में किरान होने के बावजूद भी सीसीएल प्रबंधन के द्वारा आॅपरेटर पर दबाव बना कर माइंस में क्रेन चलवाने का काम करवा रही थी. जिसको लेकर सीसीएल प्रबंधन पर ग्रामीणों का आक्रोश है. आजसू पार्टी के राम भजन लाल महतो ने कहा  कि आश्रितों को अविलंब नौकरी और मुआवजा दिया जाए. घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

रिपोर्टः मो. एहसान मंजर

 

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...