सीयूजे कैंपस में सीसीएल ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

रांचीः राजधानी के ब्रांबे स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अगुवाई जनसंचार विभाग के रश्मि वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के चीफ मैनेजर (फाइनेंस) आरके सिंह, चीफ मैनेजर (सिस्टम) ओमप्रकाश और डॉ. अनीता के द्वारा विद्यार्थियों के बीच संबोधन और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर भी मौजूद रहें। सीयूजे के IQAC डायरेक्टर प्रो रतन कुमार डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में ड्यूटी और डिग्निटी के महत्व के बारे में समझाया।

नारा लेखन में विनायक, भाषण में राहुल और प्रश्नोत्तरी में ब्रिजेंद्र को पहला स्थान

इस जागरूकता अभियान के तहत नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से कई छात्रों ने भाग लिया। नारा लेखन में जनसंचार विभाग के पीएचडी स्कॉलर विनायक झा को पहला, राहुल कुमार को दूसरा और विशाखा एवं अनुराग को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राहुल कुमार को पहला, दिव्या स्वराज को दूसरा और शांभवी और सुमन को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्रिजेन्द्र को पहला, अनुराग आनंद को दूसरा, राजकुमार और आस्था को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

 

 

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...