Advertisement
Advertisement

BJP नेता मुन्ना शर्मा हत्या का 1 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पड़ोसी ने…

पटना: खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने भाजपा नेता हत्या कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना सिटी के मालसलामी का रहने वाला करण कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। मामले में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुए भाजपा नेता मुन्ना शर्मा के हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्याकांड का साजिशकर्ता मृतक भाजपा नेता का पड़ोसी सनी मलिक है। उन्होंने बताया कि सनी मलिक के इशारे पर तीन आरोपियों ने भाजपा नेता की हत्या की। हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी अपराधियों ने घटना के एक दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की थी जिसे बाद में पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।

बताया जाता है कि सनी मलिक ने भाजपा नेता मुन्ना शर्मा से दुश्मनी की वजह से हत्या की साजिश रची और जेल में बने दोस्त करण को हत्या की जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने बताया कि हत्या का आरोपी करण 2021 में भी हत्या मामले में जेल जा चुका है। फ़िलहाल पुलिस सनी मलिक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      40 Days – 7 नेताओं की हत्या, 3 सांसदों को मिली धमकी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Commercial Advertisment

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 से 4 डिग्री...

 झारखंड में शनिवार से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। रांची समेत कई जिलों में कोहरा छाने और 9 से 11 नवंबर तक...

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार