नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे बिक्रम नौबतपुर मुख्य मार्ग एनएच 139 पर स्थित गोरखरी मोड़ के समीप यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बस और ट्रक के टक्कर में बस चालक की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस का चालक बस में ही फंस गया जिसके बाद उसे जेसीबी के सहारे निकाला गया है। घटना की सूचना पर बिक्रम पुलिस मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जख्मी एक महिला ने बताया कि बस पालीगंज से पटना जा रही थी जबकि एक ट्रक पालीगंज की तरफ जा रही थी। दोनों बसों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में पालीगंज थाना के एक एसआई भी घायल हो गए।
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- BIHAR EDUCATION DEPARTMENT की मनमानी, दंश झेल रहे बच्चे, बेगूसराय में करीब एक दर्जन छात्रा हुई बेहोश
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
1
1


















