27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर 1 घंटे का विशेष अभियान #ProudOfMyBLO

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की पहल और निर्देश पर फेसबुक, ट्विटर आदि पर 1 घंटे का विशेष “हैश टैग अभियान” 27 अक्टूबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच चलाया जाना निर्धारित है। “मुझे अपने बीएलओ पर गर्व है” (ProudOfMyBLO) की थीम पर उक्त एक घंटे का अनूठा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रणाली में हमारे बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आगामी 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे के बीच 1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान #ProudOfMyBLO चलाया जाना है।

27 अक्टूबर को सभी बूथों के बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे ऐसे में राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों, मतदाताओं, विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बूथ पर मौजूद अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सेल्फी लेकर सुबह 11 से 12 बजे के बीच अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपरोक्त हैशटैग के साथ पोस्ट करें।

उन्होंने कहा कि उक्त अभियान न केवल मतदाता जागरूकता के लिए सहयोगी साबित होगा बल्कि पूरे निष्ठा से कार्य कर रहे सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के मनोबल को बढ़ाने वाला भी होगा। उन्होंने सभी जिलों में सक्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवाओं से भी अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपने स्तर से भी यथासंभव स्वैच्छिक सहयोग प्रदान करें।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...