RJD विधायक ने कहा ‘इनके पास मुद्दा नहीं है तो लालू परिवार को कर रहे बदनाम’

पटना: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान एक दिन बाद ही होना है और इस बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक तरफ एनडीए के नेता अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिना रहे हैं और विपक्षी पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए चार सौ से अधिक सीट जीतने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता का कहना है कि एनडीए ने कोई विकास का काम किया ही नहीं। जनता उनसे ऊब चुकी है और इस बार जनता ने तय कर लिया है कि देश में सत्ता परिवर्तन करेगी।

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश पर तंज कसा और कहा कि नीतीश जी अगर कोई काम किये हैं तो वह बताएं। उन्होंने कोई विकास का काम किया नहीं, उनके पास कोई मुद्दा है नहीं तो वे बस लालू परिवार को बदनाम कर रहे हैं। वे अपने काम की कोई चर्चा ही नहीं कर रहे। उन्हें इंडिया गठबंधन से डर लगने लगा है इसलिए अलग अलग हथकंडा अपना रहे हैं।

वहीं सीएम नीतीश के बिहारवासियों के नाम पत्र पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि याद दिलाने से क्या होता है। जनता सब जानती है। इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है तो लालू परिवार को बदनाम कर रहे हैं। आज मैं कह रहा हूं कि एनडीए दो सौ के अंदर सिमट जाएगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- KARAKAT में पवन सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़, एक्टर ने कहा…

RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...