पटना सिटी : सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक और दूध लेने निकलने वाले लोग सावधान हो जाएं। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के चिनिया पोखरा कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक घर में चोरों के गिरोह ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर मालिक सोमवार की सुबह दूध लेने निकले थे। इस बीच चोरों के गिरोह ने महज 45 मिनट के अंदर 10 लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल से आए तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घर मालिक ने इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की जानकारी देते हुए चिनिया पोखरा कॉलोनी निवासी अखिलेश निराला ने बताया कि वह एक प्राइवेट जॉब किया करते हैं। उन्होंने बताया कि घर में एक बच्ची की शादी के लिए उन्होंने सोने, चांदी के जेवरात और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए नगद रखे थे। सोमवार की सुबह वे अपने घर के आगे ताला लगाकर दूध लेने निकले थे। जब 45 मिनट के बाद घर वापस लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। जब वह घर में प्रवेश किए तो देखा कि घर के अंदर कमरे के गोदरेज अलमीरा टूटा है और उसमें रखे गए सामान बिखरे पड़े हैं। जांच के बाद उन्होंने पाया कि घर के गोदरेज आलमीरा में रखे गए जेवरात और नगद रुपए गायब हैं। जब उन्होंने इसका सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उन्हें पता चला कि घर में चोरों के गिरोद द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : अधिवक्ता के घर लूटपाट खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार
यह भी देखें :
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


















