रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोतिहारी : मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अगरवा मस्जिद टोला निवासी राजू (12 वर्ष) अपने परिवार के साथ रतनपुर वाटर पार्क घूमने और नहाने गया था। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ वाटर पार्क में मस्ती कर रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन और वाटर पार्क कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बंजरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घटना की सूचना मिलने पर बंजरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल है।

Motihari 1 1 22Scope News

Motihari 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : स्टंटबाजी का Video बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...