Advertisment

शादी से पहले मंगेतर संग वाटर पार्क आई थी युवती, रोलर-कोस्टर से गिरकर हुई मौत

Desk. एक मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर झूले से गिरकर 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सेल्स मैनेजर थी। उसकी पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। वह अपने होने वाले पति निखिल के साथ बुधवार दोपहर को कापसहेड़ा बॉर्डर के पास फन एंड फूड विलेज में थीं। इस दौरान रोलर कोस्टर झूले से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना दिल्ली की बताई जा रही है।

एम्यूजमेंट पार्क में युवती की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चाणक्यपुरी की सेल्स मैनेजर प्रियंका अपने होने वाले पति निखिल के साथ बुधवार दोपहर को कापसहेड़ा बॉर्डर के पास फन एंड फूड विलेज में थीं। दोनों मनोरंजन पार्क सेक्शन में जाने से पहले पानी की सवारी का आनंद ले रहे थे। इस बीच रोलर-कोस्टर की सवारी के दौरान जब झूला अपने शिखर पर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे गिर गईं।

प्रियंका को गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद निखिल ने प्रियंका के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने निखिल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद प्रियंका का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

युवती के भाई ने लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका के भाई मोहित ने वाटर पार्क की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं थे और उनकी बहन को अस्पताल ले जाने में बहुत देर हो गई। प्रियंका और निखिल की सगाई फरवरी 2025 में हुई थी।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...