Advertisment

झारखंड के 510 हाईस्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की होगी नियुक्ति, JSSC ने जारी की शेड्यूल

रांची :  झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य के 510 हाईस्कूलों में माध्यमिक आचार्य (हाई स्कूल शिक्षक) के 1373 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।JSSC ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप और सिलेबस:

परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी और इसमें दो पेपर होंगे, दोनों एमसीक्यू फॉर्मेट में:

  • पेपर-1 (3 घंटे): 200 अंक – सामान्य ज्ञान (100 अंक) और भाषा (हिंदी-अंग्रेजी – 100 अंक)। इस पेपर में 33% अंक लाना अनिवार्य है।

  • पेपर-2 (3 घंटे): 300 अंक – विषय आधारित प्रश्न (PG लेवल)।

पेपर-1 केवल क्वालिफाइंग है, लेकिन यदि इसमें 33% अंक नहीं मिलते तो पेपर-2 की कॉपी जांची नहीं जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

फीस संरचना:

  • सामान्य वर्ग: ₹100

  • एससी/एसटी: ₹50

  • 40% से अधिक दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं

आवेदन की प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर चलेगी। फीस भुगतान व दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटियों के सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 से 25 जुलाई तक खुला रहेगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर बाकी जानकारियों में सुधार संभव होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीजी डिग्री और बीएड अनिवार्य है। न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

विषयों की विविधता:

यह नियुक्ति पारंपरिक विषयों (जैसे गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी आदि) के अलावा कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए भी की जाएगी।

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...