चाईबासा. नाबालिग समेत 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आज चाईबासा पुलिस लाइन में इन नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले 14 नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
चाईबासा में इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्रधान कोड़ा (आठ मामला दर्ज), चंद्रोमोहन (सात मामला दर्ज), पगला गोप (पांच मामला दर्ज), विजय बोयपाई (चार मामला दर्ज), गंगा राम पूर्ति (तीन मामला दर्ज), बोयो कोड़ा (दो मामला दर्ज), जोगेन कोड़ा (दो मामला दर्ज), पेलोंग कोड़ा (दो मामला दर्ज), रामजा पूर्ति (दो मामला दर्ज), सोहन सिंह (एक मामला दर्ज), सुशील डोरेन चंपिया (एक मामला दर्ज), सोनू चंपिया, मनी चंपिया, मोगा चंपिया और एक नाबालिग नक्सली शामिल हैं।
पिछले दो साल से कोल्हान के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां के ट्राई-जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है। सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में सिमटे हुए बताए जा रहे हैं।
चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ साल 2022 से लगातार अभियान चल रहा है। 2022 से अब तक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तारी किया गया है। 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इनके पास से भारी मात्रा विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये हैं।
Highlights


